मुंगेर, नवम्बर 29 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को बंद किए जाने की चर्चा के बीच समाजवादी पार्टी नगर इकाई ने विरोध जताया है। रविवार को नयागांव में नगर उपाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में पार्टी की बैठक हुई। इसमें पीएचसी सहित शहर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए आंदोलन की रणनीति बनाने पर जोर दिया गया। मौके पर डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि जमालपुर शहर की स्थिति बदतर होती जा रही है और इसी बीच पीएचसी को समाप्त करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने स्थानीय सांसद और विधायक से पीएचसी के मुद्दे पर खुलकर अपना पक्ष रखने की मांग करते हुए कहा कि जनहित के सवाल पर जनप्रतिनिधियों की चुप्पी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- Munger News: कांग्रेस, राजद, सपा, कम्युनिस्ट सहित विपक्ष...