Munger News: जमालपुर छात्र शिवम की मौत की गुत्थी चौथे दिन भी बरकरार, आरोपी के घर पहुंची पुलिस
मुंगेर, जुलाई 19 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।जमालपुर के 16 वर्षीय छात्र शिवम कुमार की संदिग्ध मौत का रहस्य चौथे दिन भी बरकरार है। यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का, इसका स्पष्ट जवाब अब तक पुलिस को नहीं मिल सका है। रविवार को आदर्श थाना जमालपुर के एसएचओ पंकज कुमार पासवान, एसआई यशोदा कुमारी एवं पुलिस बल आरोपी छात्रा के घर पहुंचे और वहां मौजूद एक वृद्ध महिला से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई। हालांकि मौके पर आरोपी छात्रा, उसके पिता अथवा परिवार का अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि शव बरामद होने के बाद से ही आरोपी पक्ष का परिवार घर छोड़कर चला गया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है。 यह भी पढ़ें- छात्र शिवम की मौत हत्या या आत्महत्या,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.