Munger News: जमालपुर काली पहाड़ की तराई में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 50 लोगों ने उठाया लाभ
मुंगेर, जुलाई 26 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर काली पहाड़ की तराई में रविवार सुबह एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन समाजसेवी आशीष कुमार एवं उदय शंकर स्वर्णकार की पहल पर की गयी। सुबह टहलने पहुंचे करीब 50 लोगों ने स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाया। शिविर में ब्लड शुगर, रक्तचाप (बीपी), ऑक्सीजन स्तर एवं वजन की जांच की गई। मौके पर आशीष कुमार ने बताया कि काली पहाड़ की तराई में प्रतिदिन बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं, युवा और बच्चे मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचते हैं। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह नि:शुल्क शिविर लगाया गया, ताकि उन्हें बिना किसी अतिरिक्त खर्च और समय गंवाए प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण लोग मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.