Munger News: जमालपुर काली पहाड़ी के शिखर तालाब में एक छात्र डूबा
मुंगेर, सितम्बर 27 -- Munger News: जमालपुर काली पहाड़ी के शिखर तालाब में एक छात्र डूबा जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर जिले के जमालपुर की काली पहाड़ी के शिखर पर स्थित तालाब में शनिवार को स्नान और मौज-मस्ती करना चार स्कूली बच्चों को भारी पड़ गया। दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच हुए हादसे में 15 वर्षीय स्कूली छात्र गहरे पानी में डूब गया। हादसे के बाद काली पहाड़ी पर अफरातफरी मच गई और तालाब के आसपास श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से छात्र की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद मुंगेर से गोताखोरों की टीम को बुलाकर तालाब में खोज अभियान चलाया गया। डूबने वाला छात्र केशोपुर निवासी नरेंद्र कुमार का 15 वर्षीय पुत्र लव कुमार बताया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.