Munger News: जमालपुर एसबीआई एटीएम में कार्ड फंसाकर साइबर ठगों ने उड़ाए 1.74 लाख रुपये
मुंगेर, सितम्बर 9 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर शहर में एटीएम कार्ड फंसाकर खातों से रुपये उड़ाने वाले साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। स्टेशन रोड स्थित एक ही एसबीआई एटीएम मशीन में दो लोगों के कार्ड फंसने और बाद में उनके खातों से करीब 1 लाख 74 हजार 999 रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। इस घटना ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था और साइबर अपराध पर रोक लगाने की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ितों का आरोप है कि साइबर ठगों ने दिनदहाड़े दो लोगों को निशाना बनाकर पुलिस और बैंक अधिकारियों को खुली चुनौती दी है।
पहली घटना पहली घटना में जमालपुर थाना क्षेत्र निवासी पंकज कुमार के खाते से बिना अनुमति 1 लाख 4 हजार 999 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित के अनुसार, छह सितंबर को उनके मोबाइल पर खाते से रुपये निकासी का संदेश आया। जानकारी लेने पर पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.