Munger News: जन्माष्टमी आज,लड्डू गोपाल के झूले, मुकुट से सजा बाजार, जमकर हुई खरीदारी
मुंगेर, सितम्बर 4 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शुक्रवार को जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरुवार को त्योहार को लेकर बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। पूरा बाजार कान्हा की भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। लड्डू गोपाल के झूले, रंग-बिरंगे पोशाक, मुकुट, मयूर पंख और शृंगार सामग्री के साथ पूजा-पाठ के सामानों की भी खूब बिक्री हुई। शीतला चौक स्थित पूजा सामग्री की दुकानों के अलावा बेकापुर सहित अन्य बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने घरों में बच्चों को बाल कृष्ण के रूप में सजाने के लिए आकर्षक मुकुट और पोशाक की खरीदारी की। यह भी पढ़ें- Bhabua News: पाराडाइज के नन्हे-मुन्नों ने दर्शकों का मन मोहाजन्माष्टमी की तैयारियां जन्माष्टमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.