मुंगेर, अक्टूबर 6 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने और आमलोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जमालपुर प्रखंड परिसर में मंगलवार से तीन दिवसीय जनसेवा शिविर शुरू हुआ। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर: 22 पंचायतों में 4063 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त, 3956 आवेदनों का निष्पादनशिविर के कार्य शिविर के पहले दिन विभिन्न विभागों के 21 स्टॉल लगाए गए। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने राशन कार्ड, प्रमाणपत्र, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं दर्ज कराईं। पहले दिन शिविर में कुल 58 मामले सामने आए, जिनमें 43 का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। शेष 15 मामलों की जांच के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। विभागवार मामलों में राशन कार्ड के सभी 10 मामलों का निपटारा किया गया। वहीं सामाजिक सुरक्षा क...