मुंगेर, अक्टूबर 6 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन को लेकर सोमवार को समाहरणालय और प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए वरीय अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समयबद्ध और पारदर्शी जांच के निर्देश दिए। ​समाहरणालय में राजस्व व अतिक्रमण के मामलों की भरमारसमाहरणालय परिसर में आयोजित जनसुनवाई में जिलाधिकारी निखिल धनराज ने आए हुए आवेदकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, भूमि अतिक्रमण, दाखिल-खारिज और राजस्व से जुड़े मामलों की बहुलता रही। श्यामदेव यादव ने सदर अंचल के कर्मचारी पर परिमार्जन कार्य के बदले नाजायज राशि (रिश्वत) मांगने का गंभीर आरोप लगाया। धरहरा के गोविंदपुर निवासी संजय कुमार ठा...