मुंगेर, जुलाई 20 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद जमालपुर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन ने सोमवार को मुंगरौरा चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया।

हस्ताक्षर अभियान की औचित्य चरणबद्ध जन आंदोलन के तहत आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं के समर्थन में हस्ताक्षर किए। अभियान के माध्यम से क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को एकत्र कर जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। अभियान में कांग्रेस, राजद, सीपीआई, सपा तथा आईआईपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से भाग लिया। नेताओं ने लोगों के बीच जाकर हस्ताक्षर कराए और बताया कि वर्षों से लंबित नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ज...