मुंगेर, अक्टूबर 28 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता।पुलिस ने बुधवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताकुंड मंदिर के पास सड़क किनारे स्थित जुनैद जनरल स्टोर पर छापामारी कर अवैध मादक पदार्थों का धंधा कर रहे दो तस्करों को रंगेहाथ दबोचने में बड़ी सफलता हासिल की है। छापामारी के दौरान दुकान से काफी मात्रा में स्मैक, गांजा, नकदी और अन्य संदिग्ध सामग्रियां बरामद की गई हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। इस टीम में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) अभिषेक आनंद, अंचल अधिकारी अंजली कुमारी, मुफस्सिल थानाध्यक्ष, अपर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार कुणाल और सशस्त्र बल शामिल थे। मानक संचालन प्रक्रिया के तहत अंचल अधिकारी को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था।

छापेमारी में दो आरो...