मुंगेर, जुलाई 12 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के सभागार में शनिवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी संतोष कुमार ने की। इस दौरान तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार सहित अंचल एवं पुलिस प्रशासन के अन्य कर्मी मौजूद रहे। जनता दरबार में हरपुर एवं तारापुर थाना क्षेत्र के कुल 12 भूमि विवाद मामलों पर सुनवाई हुई। इनमें 11 मामले पूर्व से लंबित थे, जबकि एक नया आवेदन प्राप्त हुआ था। सभी मामलों में वादी एवं प्रतिवादी की उपस्थिति में दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनी गई। यह भी पढ़ें- Samastipur News: जनता दरबार में भू-विवाद का निष्पादन यह भी पढ़ें- Katihar News: जमीन विवाद संबंधी पांच मामलों का किया गया निष्पादन यह भी पढ़ें- Biharsharif New...