मुंगेर, जुलाई 10 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज और प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने अलग-अलग 'जनता के दरबार' का आयोजन कर आमजन की फरियादें सुनीं। दोनों ही उच्चाधिकारियों ने मामलों को बेहद गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध और नियमानुसार कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया है। ​अपनों ने ही हड़प लिया फोरलेन जमीन का मुआवजाः यह भी पढ़ें- Hajipur News: जनता दरबार : डीएम ने 62 परिवादों की सुनवाई की, सात दिनों में कार्रवाई का निर्देशजनता दरबार में शिकायतें ​जिलाधिकारी के जनता दरबार में कुल 19 आवेदकों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इसमें शामपुर बिलिया निवासी कैलाश मंडल ने एक चौंकाने वाला मामला सामने लाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुंगेर-मिर्जाचौकी फोर...