मुंगेर, अगस्त 26 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। जमालपुर-किऊल रेलखंड के दशरथपुर स्टेशन के आसपास जंगल से बांस काटकर ट्रेन पर लादकर ले जाने का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग बांस की लाठियां बनाकर उन्हें ट्रेन पर लादते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने के बाद रेलवे, वन विभाग और पर्यावरण विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जाता है कि सुबह करीब 7:20 बजे जमालपुर से किऊल जाने वाली डीएमयू मे बांस की लाठियों को ट्रेन पर लादकर ले जाने की बात सामने आई है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगल से इस तरह बांस की कटाई जारी रही तो हरियाली को नुकसान पहुंचेगा। लोगों ने संबंधित विभागों से वायरल वीडियो की ...