मुंगेर, सितम्बर 3 -- Munger News: तारापुर। तारापुर थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना एक सितंबर की शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। परिजन के अनुसार, बच्ची गांव में दूध लेने गई थी। आरोप है कि घर में अन्य सदस्य के नहीं रहने का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्ची के घर पहुंचकर घटना बताने पर परिजनों ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। तारापुर थाने में पॉक्सो एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार यह भी पढ़ें- किशोरी को जबरन खींच कर जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को 5 साल की ...