मुंगेर, अक्टूबर 16 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। छात्र संगठन एसएसएआई के शिष्टमंडल ने मुंगेर विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलसचिव शिव कुमार मंडल से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। इस दौरान विश्वविद्यालय अध्यक्ष श्रवण कुमार, अभिषेक आनंद, आनंद कुमार, आनंद यादव एवं रणधीर रुद्रांश ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। मुलाकात के दौरान विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और छात्रहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। शिष्टमंडल ने इन समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए कुलसचिव को ज्ञापन भी सौंपा। विश्वविद्यालय अध्यक्ष श्रवण कुमार ने कहा कि, नए कुलसचिव के पदभार संभालने से छात्र-छात्राओं की लंबित समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है। उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की अपेक्षा जताई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...