मुंगेर, जुलाई 21 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर के 16 वर्षीय छात्र शिवम कुमार की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद हत्या और आत्महत्या की गुत्थी नहीं सुलझने से परिजनों और मोहल्लेवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को मृतक के परिजन बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ मुंगेर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और निष्पक्ष जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई। मृतक के पिता वीरेंद्र बिंद ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि शिवम 15 जुलाई की शाम करीब सात बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रात में जमालपुर थाना को सूचना देने पर मोबाइल लोकेशन पहले मुंगेर रेल पुल के आसपास और फिर साहेबपुर कमाल क्षेत्र में मिलने की बात कही गई। समय रहते प्र...