मुंगेर, अक्टूबर 8 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मध्य विद्यालय जमीन डिगरी के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार चौधरी को प्रखंड विकास पदाधिकारी, सदर विश्वजीत कुमार तिवारी ने निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के पत्र के आलोक में प्रभारी प्रधानाध्यापक पर छात्रों की उपस्थिति स्वयं दर्ज करने, मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितता, योजना की पंजी गलत तरीके से संधारित करने तथा शिक्षकों को धमकाने और अपने पद का दुरुपयोग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। आदेश में कहा गया है कि स्पष्टीकरण का अवसर दिए जाने के बावजूद आरोपों के संबंध में संतोषजनक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप बिहार पंचायत प्रारंभिक विद्यालय सेवा नियमावली, 2020 के विरुद्ध पाए गए। यह भी पढ़ें- Chapra News: वित्तीय अनियमितता में फंसीं विद्यालय अध्यापिका नि...