Munger News: छात्रा को बाल विवाह के लिए प्रोत्साहित करने के आरोप में शिक्षक निलंबित
मुंगेर, अक्टूबर 12 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। छात्रा को बाल विवाह के लिए प्रोत्साहित करने के आरोप में धरहरा प्रखंड की प्राथमिक विद्यालय, दनियालपुर के विशिष्ट शिक्षक प्रिय रंजन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी की स्वीकृति के बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने निलंबन का आदेश जारी किया है। शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करते हुए आरोपों की जांच 45 दिनों के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया गया है। मामले में शिकायतकर्ता अमित रंजन ने शिक्षक पर छात्रा को बाल विवाह के लिए प्रोत्साहित करने का आरोप लगाया था। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, धरहरा से प्राप्त शिकायत के आधार पर विभाग ने मामले की जांच की। जारी आदेश में शिक्षक पर शिकायत से जुड़े बिंदुओं पर तथ्य छिपाकर स्वयं को निर्दोष बताने का प्रयास करने का उल्लेख क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.