मुंगेर, नवम्बर 11 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर रेल पुलिस ने जमालपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष सर्च एवं जांच अभियान चलाया। रेल जिला जमालपुर के मेजर सोनू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्टेशन परिसर से लेकर ट्रेनों तक सघन जांच की। इस दौरान प्लेटफार्म, यात्री प्रतीक्षालय और अन्य संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अभियान के दौरान स्टेशन पर खड़ी और गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों के सामान की जांच की गई।वहीं, प्लेटफार्म और वेटिंग रूम में ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों से पूछताछ कर सुरक्षा संबंधी जानकारी ली गई। यह भी पढ़ें- Hajipur News: हाजीपुर जंक्शन पर छठ पर्व को लेकर आरपीएफ ने बढ़ाई चौकसी पुलिस जवानों ने यात्रियों को अपन...