Munger News: छठी पुण्यतिथि पर याद किये गये रामिवलास पासवान
मुंगेर, अक्टूबर 8 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की मुंगेर जिला इकाई की ओर से गुरुवार को गुमटी नंबर दो स्थित शिव काली भवन में पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने की। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. रामविलास पासवान के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने कहा कि स्व. रामविलास पासवान दलित, शोषित, अल्पसंख्यक, गरीब और वंचित वर्ग के लोगों की आवाज थे। उन्होंने कहा कि स्व. पासवान ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में गरीबों और वंचितों के अधिकार के लिए लगातार संघर्ष किया। केंद्र सरकार में विभिन्न मंत्रालयों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.