Munger News: चौरा नदी में धड़ल्ले से फेंका जा रहा कचरा, जलीय जीवों के अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा
मुंगेर, सितम्बर 30 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग से सटे धौनी गांव के समीप चौरा नदी इन दिनों धड़ल्ले से कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है। नदी किनारे और पानी में बड़ी संख्या में थर्मोकोल के डिब्बे, प्लास्टिक समेत अन्य कचरा जमा हो गया है। इससे प्राकृतिक सौंदर्य से लोगों को आकर्षित करने वाली चौरा नदी का स्वरूप बदहाल होता जा रहा है। कचरे के कारण नदी का पानी भी प्रदूषित हो रहा है, जिससे जलीय जीवों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुल्तानगंज-देवघर मार्ग से प्रतिदिन गुजरने वाले मछली व्यवसाय से जुड़े वाहन से दर्जनों थर्मोकोल के बड़े डिब्बे नदी में फेंक दिए जाते हैं। इसके अलावा स्थानीय मछली व्यवसायी और अन्य लोग भी थर्मोकोल के डिब्बे तथा घरेलू व व्यावसायिक कचरा नदी में डाल रहे हैं। लगातार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.