Munger News: चौरगांव में भैंसों में गला घोटू रोग का प्रकोप, पशुपालन विभाग अलर्ट
मुंगेर, जुलाई 26 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। प्रखंड की चौरगांव पंचायत के वार्ड संख्या-1 स्थित उत्तरवारी टोला में पशुओं में गला घोटू रोग फैलने से पशुपालकों में चिंता बढ़ गई है। सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग सक्रिय हो गया। प्रभावित मवेशियों के इलाज के लिए प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय, दामोदरपुर एवं मोबाइल वेटरनरी यूनिट की टीम मौके पर पहुंचकर उपचार में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में करीब एक दर्जन भैंसों में गला घोटू रोग के लक्षण पाए गए हैं। सैंफुल यादव, रंजन राय, विपिन यादव, पवन यादव, सियाशरण यादव, सिंटू कुमार, प्रवीण यादव, रामनंदन यादव और नंदू यादव ने बताया कि तीन दिन पहले भैंसों में गले में सूजन, तेज बुखार और मुंह से झाग निकलने जैसे लक्षण दिखाई दिए। प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. तस्लीम अनवर ने बताया कि गला घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.