मुंगेर, सितम्बर 1 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा थानाक्षेत्र के पचरुखी गांव में चोरों ने एक ही रात दो मोटरसाइकिलों पर हाथ साफ कर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी। घरों के सामने खड़ी दोनों बाइक रातोंरात गायब हो गईं। सुबह चोरी की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने धरहरा थाना में अलग-अलग आवेदन देकर बाइक बरामद करने और चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पचरुखी निवासी अरविंद झा के पुत्र निखिल झा ने बताया कि 30 अगस्त की रात करीब नौ बजे उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया। सुबह उठने पर बाइक गायब मिली। आसपास काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित का दावा है कि पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में चोरी की वारदात से जुड़े संदिग्धों की ...