मुंगेर, जुलाई 4 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बरामद कर कर ली है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान जमालपुर के बड़ी केशोपुर निवासी श्याम संतोष कुमार का पुत्र आयुष पासवान के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: पांच दिन में चोरी की बाइक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तारपुलिस की कार्रवाई इस बावत एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल लेकर गायत्री नगर रोड नंबर-2 क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही एएसआई धनंजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सघ...