मुंगेर, अक्टूबर 29 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर थानाक्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ पांच लोगों को पकड़ा, जिनमें तीन नाबालिग हैं, जिन्हें विधि विरुद्ध किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस कस्तूरबा विद्यालय के पास गश्ती पर थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक पुलिस की गाड़ी देखकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि दो को पकड़ लिया गया। दोनों को थाने लाकर बाइक के कागजात की जांच की गई तो बाइक चोरी की निकली। पूछताछ में युवकों ने चोरी की बात स्वीकार कर ली और अपने अन्य साथियों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने फरार युवक समेत अन्य को भी पकड़ लिया। बालिग आरोपियों की पहचान मोहन तांती उर्फ मोनू और मनीष कुमार के रूप में हुई है। दोनों मुंगेर जिले के संग्रामपुर थान...