Munger News: चोरी की दो वारदातों का पर्दाफाश: 24 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
मुंगेर, अगस्त 22 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता।बासुदेवपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का उद्भेदन कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बासुदेवपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दलहट्टा निवासी मोटर मैकेनिक गोरेलाल पंडित के वर्कशॉप से 5 और 18 अगस्त को कई मोटर व डायनमो चोरी हुए थे। दर्ज मामले के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए लाल दरवाजा निवासी आरोपी निशांत कुमार व नीतीश कुमार और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी विमल कुमार (शास्त्री चौक) को दबोच लिया। इनके पास से 8 मोटर और कई कलपुर्जे बरामद किए गए हैं। दूसरी ओर, दलहट्टा निवासी संदीप शंकर के घर में 11 अगस्त को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चंडिका स्थान निवासी आरोपी सन्नी कुमार और एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.