मुंगेर, अगस्त 22 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता।बासुदेवपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का उद्भेदन कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बासुदेवपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि दलहट्टा निवासी मोटर मैकेनिक गोरेलाल पंडित के वर्कशॉप से 5 और 18 अगस्त को कई मोटर व डायनमो चोरी हुए थे। दर्ज मामले के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए लाल दरवाजा निवासी आरोपी निशांत कुमार व नीतीश कुमार और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी विमल कुमार (शास्त्री चौक) को दबोच लिया। इनके पास से 8 मोटर और कई कलपुर्जे बरामद किए गए हैं। ​दूसरी ओर, दलहट्टा निवासी संदीप शंकर के घर में 11 अगस्त को हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चंडिका स्थान निवासी आरोपी सन्नी कुमार और एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तार...