Munger News: चोरी का सामान बरामद,आरोपी गिरफ्तार
मुंगेर, सितम्बर 5 -- Munger News: तारापुर। तारापुर बाजार में बोरे में रखे किराना सामान की चोरी का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने धौनी निवासी मुकेश राम को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर मोहनगंज स्थित गुड्डू भगत की दुकान से चोरी का सामान बरामद किया गया। बांका के शंभूगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी मोहनपुर निवासी राजीव कुमार सिंह ने तीन सितंबर को करीब 1650 रुपये का किराना सामान खरीदा था। बोरा ठाकुरबाड़ी के समीप रखकर हार्डवेयर दुकान गए थे। लौटने पर सामान गायब मिला था। गायब समान की बरामदगी को लेकर पीडित ने तारापुर थाना में आवेदन दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.