मुंगेर, अगस्त 12 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार की देर शाम नगर के मानिक चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया के समीप उमाशंकर केशरी के कार्यालय में मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स की हवेली खड़गपुर शाखा की कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शाखा अध्यक्ष अंजनी ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संचालन कानूनी सलाहकार सुरेश कुमार कर रहे थे। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स को हवेली खड़गपुर शाखा की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जाएगा।बैठक यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: स्वतंत्रता दिवस को समारोह पूर्वक मनाने का निर्णय में निर्णय ...