Munger News: चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा सीएचसी, मरीजों को नहीं मिल रहीं समुचित सुविधाएं
मुंगेर, अगस्त 30 -- Munger News: असरगंज,निज संवाददाता। असरगंज स्थित नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के स्वीकृत पद वर्षों से खाली पड़े हैं। इसके कारण क्षेत्र के मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। नियमित रूप से पदस्थापित एकमात्र एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. प्रियंका कुमारी पिछले कई महीनों से मातृत्व अवकाश पर हैं। हाल ही में दंत चिकित्सक डॉ. पुतुल कुमारी ने योगदान दिया है, जिससे दंत चिकित्सा सेवा शुरू हुई है। चिकित्सकों की कमी को देखते हुए बैजलपुर, सजुआ और मकवा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के सामान्य एवं आयुष चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति कर सीएचसी में सेवा ली जा रही है। वहीं सजुआ एपीएचसी के चिकित्सक डॉ. किष्टो कुमार वर्षों से सिविल सर्जन कार्यालय, मुंगेर में प्रतिनियुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.