मुंगेर, नवम्बर 3 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। चावल की बिल्टी के आड़ में कंटेनर के भीतर अंग्रेजी शराब की एक बहुत बड़ी खेप भेजी जा रही थी, लेकिन मुंगेर पुलिस की मुस्तैदी और एसआईयू (आसूचना इकाई) की सटीक सूचना ने माफियाओं के इस खेल का भंडाफोड़ कर दिया। ​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को श्रीकृष्ण सेतु के पास एसपी की आसूचना इकाई की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और संदिग्ध कंटेनर को धर दबोचा। जब वाहन की तलाशी ली गई, तो अधिकारियों के होश उड़ गए। कंटेनर के अंदर चावल की बोरियों की जगह अंग्रेजी शराब की 200 से अधिक पेटियां भरी थीं। छापेमारी के दौरान अलग-अलग साइज के 'रॉयल स्टैग' और 'रॉयल चैलेंज' ब्रांड की लगभग 4300 लीटर शराब बरामद की गई है। इस मामले में पुलिस ने मौके से कंटेनर के चालक को भी...