Munger News: चावल की बिल्टी पर कंटेनर में भेजी जा रही थी शराब,, 200 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मुंगेर, नवम्बर 3 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। चावल की बिल्टी के आड़ में कंटेनर के भीतर अंग्रेजी शराब की एक बहुत बड़ी खेप भेजी जा रही थी, लेकिन मुंगेर पुलिस की मुस्तैदी और एसआईयू (आसूचना इकाई) की सटीक सूचना ने माफियाओं के इस खेल का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को श्रीकृष्ण सेतु के पास एसपी की आसूचना इकाई की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और संदिग्ध कंटेनर को धर दबोचा। जब वाहन की तलाशी ली गई, तो अधिकारियों के होश उड़ गए। कंटेनर के अंदर चावल की बोरियों की जगह अंग्रेजी शराब की 200 से अधिक पेटियां भरी थीं। छापेमारी के दौरान अलग-अलग साइज के 'रॉयल स्टैग' और 'रॉयल चैलेंज' ब्रांड की लगभग 4300 लीटर शराब बरामद की गई है। इस मामले में पुलिस ने मौके से कंटेनर के चालक को भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.