Munger News: चालू इंजन से प्रेशर पाइप खोल रहा था शातिर चोर, आरपीएफ ने मंुगेर स्टेशन पर रंगेहाथ दबोचा
मुंगेर, अगस्त 11 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।मुंगेर रेलवे स्टेशन पर खड़े चालू रेल इंजन से रेलवे संपत्ति चोरी करने की कोशिश कर रहे एक शातिर चोर को आरपीएफ ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के चुरंबा निवासी मो. डोमन का पुत्र मो. अफजल है। उसके पास से करीब 40 फीट 10 एमएम न्यूमेटिक कॉपर पाइप भी बरामद किया गया। आरपीएफ अब आरोपित के आपराधिक इतिहास और चोरी की अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है। आरपीएफ यार्ड पोस्ट जमालपुर के इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को मुंगेर स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान लोको पायलट लक्ष्मण कुमार की नजर रेलवे परिसर में एक व्यक्ति पर पड़ी, जो रेल इंजन से कॉपर पाइप काटकर खोल रहा था। उन्होंने तत्काल शोर मचाकर आरपीएफ को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.