Munger News: चार साल बाद भी नहीं खुला किशोर की मौत का राज, रिकॉर्ड में भी नहीं मिली केस की प्रगति
मुंगेर, सितम्बर 4 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के खजुरिया-महगामा गांव निवासी 16 वर्षीय अखिलेश कुमार की मौत के मामले में दर्ज हत्या कांड की जांच और कार्रवाई की स्थिति चार साल बाद भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजन का आरोप है कि, उन्हें अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली और मामले में हुई कार्रवाई की भी जानकारी नहीं दी गई। मृतक के पिता मोहन मंडल के आवेदन के अनुसार, अखिलेश कुमार 12 अक्टूबर 2022 को गांव में खेलने के लिए निकला था। शाम तक घर नहीं लौटने पर स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चल सका।
नदी किनारे मिला था किशोर का शवपरिजन के अनुसार, 16 अक्टूबर 2022 की सुबह सूचना मिली कि महीला नदी के किनारे एक शव मिला है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान अखिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.