मुंगेर, जुलाई 9 -- Munger News: बरियारपुर,निसं.। बुधवार की सुबह बरियारपुर में चार घंटे बिजली आपूर्ति गुल रही। बिजली नहीं रहने से लोगों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं रहने से लोग परेशान दिखे। भाजपा नेता विजय सिंह ने कहा कि, बरियारपुर में महीने भर से बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। चार-चार घंटे बिजली आपूर्ति बिना पूर्व सूचना के काट दी गई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बिजली आपूर्ति में सुधार कराने की मांग की है। --------- यह भी पढ़ें- Bahraich News: 12 घंटे गुल रही बिजली, ग्रामीण परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...