Munger News: चक्रवात अर्नब के असर से बदला मुंगेर का मौसम
मुंगेर, अक्टूबर 28 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता।चक्रवात अर्नब के असर से बुधवार को मुंगेर के मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हल्की धूप भी निकलती रही। दिन चढ़ने के साथ बादलों ने आसमान को पूरी तरह ढक लिया। इसके कारण मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। वहीं, तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। देर रात तक हल्की बारिश अथवा बूंदाबांदी होने की संभावना बनी रही। बुधवार को मुंगेर का न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। दिनभर हल्की दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी हवा चलती रही। हवा की अधिकतम गति लगभग 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप का असर अपेक्षाकृत कम रहा, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को गर्मी का एहसास भी हुआ। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.