Munger News: चंडिका स्थान में गूंजे मैया के जयकारे, भव्य भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
मुंगेर, अक्टूबर 15 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर सिद्धपीठ चंडिका स्थान परिसर में आयोजित भव्य भजन संध्या से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। भक्ति कार्यक्रमों की इस शृंखला का औपचारिक उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज ने किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर 'जय माता दी' और मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में सदर अनुमंडल अधिकारी कुमार अभिषेक, चंडिका स्थान धार्मिक न्यास समिति के सचिव सौरभ निधि सहित कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। प्रसिद्ध भजन गायक सुनील मिश्रा ने मां भगवती की महिमा पर आधारित एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमुदाय को भावविभोर कर दिया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: भजन संध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.