मुंगेर, अक्टूबर 22 -- कुएं से शव बरामद, निष्पक्ष जांच की मांग Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। नयारामनगर थानाक्षेत्र स्थित जमालपुर प्रखंड अंतर्गत रामनगर पंचायत की भागीचक गांव में गुरुवार सुबह कुएं से 55 वर्षीय सुबोध गोस्वामी का शव बरामद किया गया। कुआं उनके घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर परिजन और ग्रामीण निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि उनके पति बुधवार शाम करीब छह बजे घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव होने की सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला गया और उसकी पहचान सुबोध गोस्वामी के रूप में हुई। सूचना पर रामनगर थान...