Munger News: घने कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार
मुंगेर, नवम्बर 18 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। नवंबर माह में बदलते मौसम के मिजाज के साथ बुधवार को जमालपुर में घने कोहरे ने अचानक दस्तक दी। अहले सुबह तीन से चार बजे के बीच शुरू हुआ कोहरा धीरे-धीरे पूरे शहर में फैल गया। सुबह आठ बजे तक सड़कों, रेल पटरियों और पुल-पुलियों पर धुंध की सफेद चादर बिछ गई। हालात ऐसे थे कि महज 50 गज की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। घने कोहरे के कारण जनजीवन के साथ सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। कोहरे का सबसे अधिक असर सुबह घर से निकलने वाले स्कूली बच्चों, मजदूरों और ठेला चालकों पर पड़ा। वहीं, ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। एक ओर सड़क पर वाहनों की रफ्तार थमी रही, तो दूसरी ओर रेल परिचालन पर भी कोहरे का असर दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- Munger News: छठ खत्म ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.