मुंगेर, जुलाई 28 -- Munger News: गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत मुंगेर में निकली पदयात्रा, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की उठी मांग मुंगेर, एक संवाददाता। गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत सोमवार को स्थानीय गौशाला, पूरबसराय से डीएम कार्यालय तक पदयात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व कार्यक्रम प्रमुख रमन मिश्रा, संतोष कुशवाहा एवं दीपक कुमार ने किया। अभियान का उद्देश्य देशभर में गौमाता को सम्मान दिलाना तथा गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को जन-जन तक पहुंचाना बताया गया। यह भी पढ़ें- अररिया: गाय को मिले राष्ट्र माता का दर्जाकार्यक्रम के प्रमुख वक्तव्य पदयात्रा के दौरान कार्यक्रम प्रमुख रमन मिश्रा ने कहा कि, यह अभियान देशभर के साधु-संतों, महात्माओं, शंकराचार्यों एवं विभिन्न हिंदू संगठनों के संयुक्त प्रयास से चलाया जा रहा है। वहीं, बजरंग दल ...