Munger News: गोविंदपुर में टेंट सिटी के लिए चिन्हित स्थल का लिया जायजा
मुंगेर, जुलाई 10 -- Munger News: संग्रामपुर,एक संवाददाता। श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। शुक्रवार को कच्ची कांवरिया पथ पर गोविंदपुर में प्रस्तावित टेंट सिटी के लिए स्थल का जायजा पीएचईडी विभाग की सहायक अभियंता कुमारी सुरभि, सीओ नीशीथ नंदन एवं कनीय अभियंता दिनेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से लिया। सीओ नीशीथ नंदन ने बताया कि, टेंट सिटी के लिए प्रयाप्त जमीन की आवश्यकता है। गोविंदपुर में प्रशासन द्वारा जो भूमि चिन्हित की गई है, वह इस मानक के अनुसार पर्याप्त है। यहां कांवरियों के ठहरने के साथ-साथ अन्य बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा सकेंगी। पीएचईडी की सहायक अभियंता कुमारी सुरभि ने स्थल पर पेयजल व्यवस्था का आकलन किया। उन्होंने कहा कि टेंट परिसर में पेयजल, अस्थायी शौचालय और हाथ धोने की व्यवस्था की जाएगी। बरसात को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.