Munger News: गोली लगने से एक व्यक्ति घायल, जांच में जुटी पुलिस
मुंगेर, अक्टूबर 21 -- Munger News: संग्रामपुर, एक संवाददाता। संग्रामपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत तारापुर-संग्रामपुर मुख्यमार्ग चनपुरा के समीप रविवार की देर रात्रि करीब 10 बजे गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बांका जिला बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत सौताडीह गांव निवासी कंचन कुमार, पिता स्व. देवी प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की सूचना संग्रामपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कंचन कुमार को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि कंचन कुमार को पैर में गोली लगी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बाइक सवार युवक को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में इलाज जारी हालांकि गंभीर स्थिति को देखते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.