मुंगेर, जुलाई 4 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।आदर्श थाना जमालपुर पुलिस ने चर्चित गोदाम चोरी कांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्टेशन रोड स्थित हार्डवेयर दुकान संचालक सह बड़ी दरियापुर निवासी स्व. लखन मंडल का पुत्र कार्तिक चौरसिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को उनकी दुकान से गिरफ्तार किया और चोरी की सामान भी बरामदगी की। इस गिरफ्तारी के बाद मामले में पकड़े गए आरोपियों की संख्या अब तीन हो गई है, जबकि छह अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस बावत एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि यह मामला जमालपुर थाना कांड संख्या 103/26 से संबंधित है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: गोदाम चोरी कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान भी बरामद सदर बा...