Munger News: गोड्डा टाटा एक्सप्रेस से उतरा शराब तस्कर गिरफ्तार, 30 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद
मुंगेर, जुलाई 15 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ यार्ड पोस्ट एवं क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच (सीआईबी) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोड्डा टाटा एक्सप्रेस से विदेशी शराब की खेप लेकर पहुंचे एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 30 लीटर 240 एमएल विदेशी शराब बरामद की गई है। बरामद शराब को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध रेलवे एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र लालदरवाजा निवासी बबलू यादव का पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है।
कार्रवाई की जानकारी इस बावत आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव ने बताया कि स्टेशन परिसर में नियमित गश्ती के दौरान सीआईबी इंस्पेक्टर एसके सुधा को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सीआईबी की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.