Munger News: गैर जमानती वारंट के आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया
मुंगेर, जुलाई 12 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के निष्पादन के तहत एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रेलवे मिडिल स्कूल नंबर 2 के समीप नक्कीनगर केशोपुर निवासी जवाहर रजक का पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस बावत एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि एएसआई सुजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के आवास पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.