मुंगेर, अक्टूबर 25 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। प्रखंड की चौरगांव पंचायत अंतर्गत ममई गांव स्थित शीतला स्थान के प्रांगण में एक दिवसीय शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया। शिव गुरु परिचर्चा के मुख्य वक्ता ई. रंजीत कुमार ने देवाधिदेव महादेव के महात्म्य पर विस्तार से चर्चा करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं से महादेव को गुरु बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि, तीन सूत्रों को अपनाकर कोई भी महादेव को गुरु बना सकता है। सच्चे मन से गुरु की आराधना करने वाले शिष्य के जीवन में कोई बाधा नहीं आती और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मौके पर गुरु शिव के भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो कर झूमते रहे। कार्यक्रम का संचालन शिव शिष्य संयुक्ता कुमारी एवं संध्या कुमारी ने किया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने शिव को गुरु बनाया। जागो-जागो महादेव के ...