Munger News: गड्ढों में तब्दील हुई श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच सड़क, हादसे का बढ़ा खतरा
मुंगेर, अगस्त 30 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11 फरवरी 2022 को जिस महासेतु और इसके एप्रोच रोड का उद्घाटन कर मुंगेरवासियों को सुगम यातायात की सौगात दी थी, वह श्रीकृष्ण सेतु सड़क मार्ग आज बदहाली के आंसू बहा रहा है। महज कुछ ही वर्षों में देखभाल और मरम्मत के अभाव में यह सड़क हादसों का 'किलर ट्रैक' बन चुकी है। बांक मोड़ से लेकर श्रीकृष्ण सेतु की ओर जाने वाली सड़क पर जगह-जगह अनगिनत और गहरे गड्ढे उभर आए हैं, जो रोजाना किसी न किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। हर कदम पर खतरा: 128 से अधिक गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबतः बांक मोड़ से लेकर गीता बाबू रोड के एप्रोच मोड़ तक की स्थिति सबसे भयावह बनी हुई है। धरातलीय स्थिति यह है कि महज 3 किलोमीटर के मार्ग में 128 से अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.