Munger News: गंभीर कांडों के दागी जल्द होंगे गिरफ्तार, थानों में बनेंगे चाइल्ड फ्रेंडली कॉर्नरः एसपी
मुंगेर, जुलाई 14 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को एसपी की अध्यक्षता में हाई-प्रोफाइल अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, अंचल पुलिस निरीक्षकों, थानाध्यक्षों और विभिन्न शाखा प्रभारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान एसपी सैयद इमरान मसूद ने सख्त रुख अपनाते हुए अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करने और लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने का कड़ा निर्देश दिया।
बच्चों के लिए थानों में बनेगी विशेष जगहः बैठक में बाल अपराधों पर अंकुश लगाने और पीड़ित बच्चों को सुरक्षित माहौल देने पर विशेष जोर दिया गया। एसपी ने पॉक्सो एक्ट (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम-2012) को लेकर सभी अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.