Munger News: गंगा फिर उफान पर, खतरे के निशान से महज 39 सेंटीमीटर दूर
मुंगेर, अक्टूबर 1 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। गंगा नदी एक बार फिर उफान पर है। गुरुवार को सुबह से ही नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की गई। सुबह छह बजे गंगा का जलस्तर 38.83 मीटर था, जो चार घंटे बाद बढ़कर 38.90 मीटर पहुंच गया। दोपहर दो बजे जलस्तर 38.92 मीटर और शाम छह बजे 38.94 मीटर दर्ज किया गया। मुंगेर में गंगा का खतरे का निशान 39.33 मीटर है। ऐसे में नदी अब खतरे के निशान से महज 39 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। गंगा के बढ़ते जलस्तर का असर जिले के निचले इलाकों में एक बार फिर दिखाई देने लगा है। कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी दोबारा फैलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मुंगेर शहर के प्रसिद्ध 52 शक्तिपीठों में शामिल मां चंडिका स्थान परिसर में भी बाढ़ का पानी फिर फैल गया है। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है。 यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.