मुंगेर, अक्टूबर 3 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। संतान के सुखमय जीवन और दीर्घायु की कामना को लेकर शनिवार को महिलाओं ने निर्जला जिउतिया व्रत रखा। दोपहर बाद बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए विभिन्न घाटों पर पहुंचीं। बबुआ घाट, कष्टहरणी घाट और सोझी घाट पर स्नान एवं पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने गंगा स्नान के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और संतान के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। यह भी पढ़ें- Gaya News: जिउतिया : संतान के लिए निर्जला उपवास रह माताओं ने की पूजाजिउतिया पर्व का आरंभ जिउतिया पर्व की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हुई थी। इसके बाद शनिवार की सुबह सूर्योदय से पहले महिलाओं ने ओठगन किया और निर्जला व्रत का संकल्प लिया। शनिवार को पूरे दिन महिलाओं ने बिना अन्...